चीनी कंपनियों से अफ्रीकी गैंडों को खतरा !

समाचार पत्र 'संडे टाइम्स' के अनुसार चीन ने वर्ष 2004 के बाद से पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर 141 सफेद गैंडों का आयात किया है। परंतु संभवत: उसका उद्देश्य गैंडों के फार्म स्थापित करना है।

इस रिपोर्ट को लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर आयोजित सम्मेलन (सीआईटीईएस) में वितरित किया जाना है।

रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2000 के बाद चीन ने अफ्रीका से 141 गैंडों का आयात किया। इन गैंडों के सींगों को काटने की खबरें आईं हैं लेकिन उनकी पुष्टि किए जाने की आवश्यकता है। इतनी बड़ी संख्या में गैंडों को बंद रखने के उद्देश्य पर चीन के स्पष्टीकरण का स्वागत होगा।

एक गैर सरकारी वन्यजीव निगरानी नेटवर्क ट्रैफिक के टॉम मिलिकेन ने कहा कि संदेह है कि इन गैंडों को झुंड में रखकर सींगों के लिए उनका पालन किया जा रहा है। माना जाता है कि सींगों का औषधीय महत्व है।

अखबार ने कहा कि इस रिपोर्ट ने ब्रिटिश और यूरोपीय संघ के अधिकारियों को चौंका दिया है और उनकी योजना इस संबंध में चीन से स्पष्टीकरण मांगने की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+