जम्मू और कश्मीर में 2009 में 245 आतंकवादी मारे गए

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर में पिछले साल सुरक्षा बलों ने 245 आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की घटनाओं में थोड़ा इजाफा हुआ।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय माकन ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2008 में घुसपैठ के प्रयासों की संख्या 342 थी जो वर्ष 2009 में बढ़कर 485 हो गई। दूसरी ओर वर्ष 2008 में 708 आतंकवादी गतिविधियों के मामले सामने आए थे जो वर्ष 2009 में घटकर 499 रह गई।

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में वर्ष 2009 में 245 और 21 फरवरी 2010 तक 27 आतंकवादी मारे गए हैं।

माकन ने कहा कि राज्य में घुसपैठ पर नियंत्रण के लिए सरकार ने बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाया है। इसके लिए सरकार सीमा पर बाड़ लगाने में तेजी लाने के अलावा सुरक्षाबलों को आधुनिक हथियार व यंत्र मुहैया कराने के प्रयास कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+