फैशन डिजाइनरों की पसंद जूट और सूती वस्त्र
अनुपमा दयाल, सब्यसाची मुखर्जी, दिग्विजय सिह और लेकोनेट-हेमंत जैसे मशहूर फैशन डिजाइनरों ने जूट और सूती वस्त्रों से बने परिधानों को पेश किया। इन सभी के बारे में कहा जा रहा है कि वे रैंप को 'हरित' बनाने में जुटे हैं।
सब्यसाची ने आईएएनएस से कहा, "मैं अब परिधानों के लाइक्रा या साटन का प्रयोग नहीं करता। मैं अब जूट और सूती कपड़ों का प्रयोग करता हूं। ये काफी अच्छे होते हैं और भारतीय मौसम के लिए अनुकूल भी होते हैं। "
सिंह और दयाल का भी कुछ ऐसा ही कहना है। इन फैशन डिजाइनरों का मानना है कि जूट और सूती वस्त्र से बने परिधानों को लोग पसंद करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications