राहुल को राजनीति में देखना चाहती है उनकी नई पत्नी (लीड-1)
शनिवार रात 'एनडीटीवी इमैजिन' के रियल्टी शो 'राहुल दुल्हनियां ले जाएगा' में राहुल से विवाह करने के बाद डिंपी ने संवाददाताओं से कहा, "मैं चाहती हूं कि वह (राहुल) राजनीति में अपना करियर बनाएं।"
इस पर 35 वर्षीय राहुल ने कहा, "मैं पहले अपने घर का प्रबंध करूंगा और एक बार व्यवस्थित होने के बाद देश के प्रबंध पर ध्यान दूंगा।"
राहुल इससे पहले रियल्टी शो 'बिग बॉस' में भी हिस्सा ले चुके हैं।
डिंपी (21 वर्ष) पेशे से मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह स्वयंवर के अंतिम दौर में पहुंची निकुंज मलिक (25 वर्ष) और हरप्रीत (21 वर्ष) के अलावा अन्य 16,500 आवदेक लड़कियों को पीछे छोड़कर राहुल से विवाह करने में सफल रहीं। बंगाली बाला ने कहा कि विवाह के बाद भी वह काम करना जारी रखेंगी।
राहुल ने स्वयंवर में चुनी गई लड़की से विवाह करने का वादा टेलीविजन पर किया था। अपने पिता की हत्या के लिए जेल में बंद चाचा प्रवीण महाजन की हाल में हुई मौत के बावजूद उन्होंने इसे निभाया।
राहुल और डिंपी मंगलवार को बांद्रा में अपने विवाह का पंजीकरण करवाएंगे।
राहुल की मां रेखा महाजन भी विवाह समारोह में उपस्थित थीं और उन्होंने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। उनके पिता प्रमोद महाजन का चित्र भी विवाह समारोह में रखा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications