जेल में कैदियों के लिए लगेंगे टेलीफोन बूथ
राज्य के जेल मंत्री विश्वनाथ चौधरी ने कहा, "हम एक नई व्यवस्था करने जा रहे हैं। इससे कैदी कम से कम अपने परिजनों से संपर्क में रह सकते हैं। इनकी बातों को रिकार्ड करने की एक विशेष प्रणाली होगी जिससे इनके ऊपर नजर रखी जा सकेगी।"
महानिरीक्षक (जेल) बी.डी. शर्मा ने बताया, "प्रत्येक कैदी से तीन फोन नंबर लिए जाएंगे, जिन पर वह बात करना चाहते हैं।"
शर्मा ने बताया, "पूरे कारावास के दौरान कैदी केवल तीन फोन नंबरों पर बात कर सकते हैं। बंद मुजरिम इन नंबरों पर हफ्ते में दो बार पांच मिनट तक बात कर सकता है। समय और तारीख जेल प्रशासन तय करेगा।"
कैदियों को फोन सुविधा के लिए प्रतिमाह 70 रुपये अदा करने होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications