कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर अध्यापिका ने चप्पल फेंकी
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार चप्पल फेंकने वाली अध्यापिका लीडा डेलगाडो वामपंथी विपक्षी दल अल्टरनेटिव डेमोक्रेटिव पोल पार्टी से जुड़ी है।
अध्यापिका ने जब चप्पल फेंकी उस समय एरियास अपना भाषण शुरू करने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने अध्यापिका को माफ कर दिया।
एरियास राष्ट्रपति पद के लिए दक्षिणपंथी पीसीसी पार्टी के उम्मीदवार बनने के इच्छुक हैं। पार्टी 14 मार्च को अपने उम्मीदवार के नाम का फैसला करेगी। राष्ट्रपति पद के लिए 30 मई को चुनाव होगा।
डेलगाडो ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने एरियास के मंत्री रहने के दौरान उनके नव-उदारवादी उपायों के विरोध में यह कदम उठाया।
लतीनी अमेरिकी देशों में 'नव-उदारवादी' को मुक्त व्यापार और नियंत्रण मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थकों के लिए एक गाली के रूप में उपयोग किया जाता है।
अध्यापिका ने स्वीकार किया कि चप्पल फेंकते समय उसे एक इराकी पत्रकार के अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश पर जूता फेंकने की घटना की याद आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications