मून ने चिली के भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा किया
कंसेप्सियॉन, 7 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने शनिवार को चिली के भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित कंसेप्सियॉन क्षेत्र का दौरा किया।
समाचार एजेंसी ईएफई के बेन ने कहा कि बॉयो-बॉयो क्षेत्र की राजधानी में 8.8 की तीव्रता वाले भूकंप से मची तबाही का मंजर देख वह अचंभित हैं।
शुक्रवार को चिली सरकार ने भूकंप में मारे गए 452 लोगों की शिनाख्त की थी। मून ने भूकंप के बाद राहत कार्यों के लिए चिली सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चिली की राष्ट्रपति मिशेल बैकलेट और उनके उत्तराधिकारी तथा राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित सिबिस्टियन पिनेरा ने इस आपदा में मिलकर काम किया है।
मून ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि साहस और कड़े इरादे के बल पर वे नए भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।" उन्होंने चिलीवासियों के प्रति उम्मीद और एकजुटता व्यक्त की।
मून के साथ चिली की विदेश मंत्री मेरिनो फर्नाडिस भी थीं। उन्होंने कहा कि मून बुधवार को होने वाली महासभा में चिली स्थिति बयान करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications