डीएमके के रोजगार मेले में कंपनियों के साथ लोगों की भी भारी भीड़
इस प्रकार का रोजगार मेला लगाने वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) संभवत: देश की पहली राजनीतिक पार्टी है। इसकी कमान अब डीएमके अध्यक्ष व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि की बेटी व सांसद कानिमोझी के हाथों में हैं।
यह मेला पहली बार विरूधुनगर के करियापट्टी जिले में लगाया गया था, जिसमें रोजगार चाहने वाले 3100 युवक पहुंचे थे। इसमें 50 कपंनियों ने हिस्सा लिया था। इस मेले में 1196 लोगों को रोजगार दिया गया था।
गत फरवरी महीने में सातवां मेला तिरूचिरापल्ली जिले में लगाया गया। इसमें 72,000 रोजगार चाहने वालों ने भाग लिया जबकि 500 कपंनियों ने इसमें हिस्सा लिया। इस मेले में तकरीबन 36,000 बेरोजगारों को रोजगार दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications