चण्डीगढ़ में ऑटो रिक्शा चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़
चण्डीगढ़ पुलिस की विशेष अपराध जांच शाखा ने शनिवार को खुफिया जानकारी के आधार पर छापा मार इन्हें गिरफ्तार किया।
मामले की जांच कर रहे अधिकारी सतवीर सिंह ने कहा, "हमने उनके पास से शहर के विभिन्न हिस्सों से चुराए गए सात तीन पहिया वाहनों को बरामद किया। गिरोह के सदस्य हरियाणा में ऑटो डीलरों से अस्थाई रूप से सौदा करते थे।"
उन्होंने बताया, "हमने अपनी जांच शुरू कर दी है। पंजाब और हरियाणा में उनके संपर्को के बारे छानबीन की जा रही है। हमें उम्मीद है कि पूछताछ के बाद गिरोह के और सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications