चीन का हेबेइ भूकंप आने से सहमा
बीजिंग। चीन के हेबेई प्रांत में शनिवार सुबह भूकंप के दो बार झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 3.1 और 4.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र 39.7 डिग्री उत्तरी अक्षांस और 118.5 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 15 किलोमीटर की गहराई पर था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चीन के 'नेशनल सेस्मोलॉजिकल नेटवर्क' के हवाले से जानकारी दी है कि भूकंप का पहला झटका स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर जबकि दूसरा झटका 11 बजे महसूस किया गया। भूकंप के झटके तांगशान सिटी की लुआनशियान काउंटी और तांगशान के शहरी इलाकों में महसूस किए गए। तांगशान में 1976 में आए विनाशकारी भूकंप में 240,000 लोग मारे गए थे।
इसके अलावा कोस्टारिका में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता एवं किसी तरह के नुकसान की सूचना का विवरण अभी नहीं प्राप्त हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications