संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी जल्द भारत दौरे पर
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र का एक शीर्ष अधिकारी अगले हफ्ते भारत और नेपाल का दौरा करेंगे। वह दोनों देशों के अधिकारियों और राजनेताओं से क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मार्टिन नेसिर्की ने शुक्रवार को कहा कि व्यापक क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकारी अधिकारियों से चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव (राजनीतिक मामले) लिन पोस्को नौ मार्च को भारत में होंगे। नेसिर्की ने बताया कि पोस्को 10-12 मार्च को नेपाल के दौरे पर होंगे।
वह नेपाल में संयुक्त राष्ट्र मिशन का दौरा करेंगे और शांति प्रक्रिया पर चर्चा के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों तथा राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications