चरमपंथी हमले में 12 की मौत

Shia

पाकिस्तान में शुक्रवार को हुए एक चरमपंथी हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए.

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के हांगू ज़िले में हुए एक चरमपंथी हमले में कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की ख़बर है. पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को हुए इस हमले में कम से कम 25 लोग घायल हो गए हैं.

पुलिस का कहना है कि यह एक खुदकश हमला था जिसमें 140 वाहनों के एक काफिले को निशाना बनाकर हमला किया गया था. हालांकि अभी तक किसी भी चरमपंथी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है और न ही इनपर अपना दावा किया है.

पाकिस्तान में सूबा सरहद का यह इलाका पिछले एक वर्ष के दौरान चरमपंथी हमलों का एक क्रम देखता आ रहा है. शुक्रवार को हुए एक हमले से पहले यानी पिछले सप्ताह हुए चरमपंथी हमले में कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की ख़बर आई थी. पुलिस का कहना है कि हमलावर एक खचाखच भरी यात्री बस के पास पहुँचा और फिर उसने अपने विस्फोटक में विस्फोट कर दिया.

शिया समुदाय पर निशाना

यह भी जानकारी मिली है कि काफिले के साथ जा रहे इन लोगों में से अधिकतर शिया समुदाय के लोग थे. दरअसल, पाराचिनार और ओरक़ज़ई में बड़ी तादाद में शिया समुदाय के लोग रहते हैं और पिछले कुछ समय से इन्हें हिंसा का शिकार होना पड़ा है.

पाराचिनार को जाने वाला लंबा रास्ता पिछले दो सालों से बंद था. इसकी वजह तालेबान का बढ़ता खतरा और शियाओं को निशाना बनाकर हो रहे हमलों में तेज़ी थी. लेकिन दो साल के बाद अबसे दो माह पहले ही इस रास्ते को फिर से खोला गया. लोगों का आवागमन सुरक्षाबलों की देखरेख में हो रहा था. शुक्रवार को भी ऐसी ही स्थितियों में काफिला जा रहा था पर चरमपंथी हमले ने 12 लोगों की जानें ले ली हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+