'भगदड़ पीड़ितों के लिए यूपी के पास पैसा नहीं'

लखनऊ। प्रतापगढ़ के मंदिर में मची भगदड़ के पीडि़तों के लिए एक और बुरी खबर है। वो यह कि उत्‍तर प्रदेश सरकार के पास उन्‍हें देने के लिए धन नहीं है। जी हां राज्‍य की मुख्‍यमंत्री मायावती ने यह बात खुद कही है। मायावती ने कहा है कि उनकी सरकार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही है, जिस कारण वे भगदड़ पीड़ितों को मुआवजा नहीं दे सकती।

पीड़ितों को मुआवजे के लिए मायावती ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है। शनिवार शाम मायावती ने कहा कि चूंकि राज्‍य सरकार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही है, इसलिए प्रतापगढ़ के मानगढ़ गांव में शुक्रवार रात मची भगदड़ के पीडि़तों को मुआवजा देने में असमर्थ है।

पढ़ें- उत्‍तर प्रदेश की खबरें

मायावती ने कहा कि इसके लिए उन्‍होंने केंद्र से मदद मांगी है। यदि केंद्र ने मदद देने से इंकार कर दिया तो वो अपने संसाधनों के माध्‍यम से धन जुटाने के प्रयास करेंगी। मायावती ने कहा कि केंद्र कभी भी मानवीय संकट के लिए धन मुहैया नहीं कराती है। केंद्र से इस मद में जो भी धन आता है, वो दैवीय आपदाओं पर खर्च करने के लिए होता है, न कि इस प्रकार की घटनाओं के लिए।

मायावती का यह बयान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उस घोषणा के ठीक दो घंटे बाद आया, जिसमें उन्‍होंने प्रधानमंत्री राहत कोश से मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजर रुपए के मुआवजे की घोषणा की। उन्‍होंने यह घोषणा लोकसभा में की।

गौरतलब है कि गुरुवार को प्रतापगढ़ में मची भगदड़ में 65 लोग मारे गए, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+