'महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध'

'महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध'

भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने महिला सशक्तिकरण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा है कि सरकार संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने के लिए आगे बढ़ रही है.

उधर बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया है. हालाँकि अब तक उनकी पार्टी और पार्टी के अध्यक्ष शरद यादव महिला आरक्षण को उसके मौजूदा मसौदे पर विरोध करते आए हैं.

महिलाओं के नेतृत्व शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, "सरकार सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे इसके लिए किसी भी कोशिश और संसाधन की ज़रूरत पड़े."

महिला आरक्षण के तहत महिलाओं को संसद, राज्य विधान सभाओं और राज्य विधान परिषदों 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रवधान है. इस विधेयक के सोमवार को संसद में पेश किए जाने की संभावना है. मनमोहन सिंह का कहना था कि जहाँ स्थानीय निकायों और पंचायतों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं वहां स्थिति बदली है.

नीतीश ने पाला बदला

दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वो महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा है, "मैं मौजूदा मसौदे में महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में हूं. इस विधेयक को जल्दी पारित किया जाना चाहिए."

उन्होंने कहा है कि वो राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी पार्टी के रुख़ से सहमत नहीं हैं. राजद के नेता लालू प्रसाद यादव और सपा के अध्यतक्ष मुलायम सिंह यादव महिला आरक्षण का इसके मौजूदा मसौदे में विरोध कर रहे हैं. नीतीश का कहना था, "मेरी राय स्पष्ट है. मैं इस विधेयक के संसद में पारित होने के पक्ष में हूँ."

नीतीश ने कहा है कि इस सिलसिले में वो पार्टी के नेताओं समेत अध्यक्ष शरद यादव से बात करेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि वो महिला आरक्षण में पिछड़े वर्गों और मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण में आरक्षम का समर्थन करते हैं लेकिन वो महिला आरक्षण के पारित होने में देरी के पक्ष में नहीं हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+