उद्योगपति जी.पी. बिड़ला नहीं रहे
कोलकाता। जानेमाने उद्योगपति जी.पी. बिड़ला का शुक्रवार रात निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।
उनके परिवार को एक सूत्र ने शनिवार को बताया, "बिड़ला ने कोलकाता में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनकी पत्नी निर्मला, बेटे सी. के. बिड़ला और बेटी लेखा पोद्दार हैं।" वह जीपी-सीके बिड़ला समूह के प्रमुख थे और ब्रजमोहन बिड़ला के पुत्र थे। इस समूह का कई क्षेत्रों में कारोबार है।
बिड़ला समूह देश का प्रतिष्ठित कारोबारी समूह है। इस समूह का कारोबार चार द्वीपों में फैला हुआ है। सेवा क्षेत्र और उत्पादन दोनों में ही बिड़ला ग्रुप की मजबूत पकड़ है।













Click it and Unblock the Notifications