पुलिस भर्ती परीक्षा में बैठे 7,000 कश्मीरी युवक
पुलिस महानिरीक्षक ओवैस अहमद ने आईएएनएस को बताया, "उप निरीक्षक की परीक्षा में 7,000 से अधिक युवक बैठे जो शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे।"
अहमद ने कहा, "इसी तरह से जम्मू क्षेत्र में 6,000 उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे।"
श्रीनगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचे उम्मीदवारों में खासा उत्साह था। इस परीक्षा में बैठे युवक शकील अहमद ने कहा, "पुलिस विभाग में शामिल होना मेरा सपना रहा है। अगर कोई तेज और समर्पित हो है तो एक पुलिस अधिकारी होते हुए वह समाज के लिए बुहत कुछ कर सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications