छत्तीसगढ़ में 5 नक्सली गिरफ्तार
रायपुर, 6 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में शनिवार को पांच वांछित नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक इन नक्सलियों की गिरफ्तारी कांकेड़ जिले के रोवघाट इलाके से की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के एक दल ने इन नक्सलियों को हथियार डालने पर मजबूर कर दिया।
पुलिस का कहना है कि इनमें से एक नक्सली का नाम लखमू है जिसके खिलाफ गिरफ्तारी के 17 वारंट लंबित हैं। वह बस्तर क्षेत्र में कई हमलों का आरोपी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications