बिहार: मार्च में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
मौसम विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पांच मार्च को पटना का अधिकतम तापमान 35़1 डिग्री सेल्सियस था जबकि पिछले वर्ष पांच मार्च को पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसी तरह 5 मार्च 2008 को पटना का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस तथा 5 मार्च 2007 को 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार
विभाग में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इसी तरह एक मार्च 2010 को पटना का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस था वहीं पिछले वर्ष एक मार्च को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विभाग के मुताबिक एक मार्च 2008 को 29.0, एक मार्च 2007 को 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसा नहीं कि यह हालत केवल पटना की है, बिहार के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान की स्थिति कमोबेश ऐसी ही बनी हुई है।
विभाग के मुताबिक शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जबकि गया का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह भागलपुर का न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री तथा पूर्णिया का 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इधर, पटना के मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बताया कि आसमान साफ है और पछुआ गरम हवाएं राज्य में चल रही हैं इससे राज्य के अधिकतम तापमान में वृद्घि दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्घि की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications