पाकिस्तानी मंत्री को सौंपा गया मुंबई हमले से संबंधित दस्तावेज
इस्लामाबाद, 5 मार्च (आईएएनएस)। हाल के विदेश सचिव स्तर की बातचीत के दौरान नई दिल्ली द्वारा पाकिस्तानी अधिकारियों को दिया गया मुंबई हमले से संबंधित दस्तावेज शुक्रवार को आंतरिक मंत्री रहमान मलिक को सौंप दिया गया।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि विदेश सचिव सलमान बशीर और पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहिद मलिक ने रहमान मलिक के कार्यालय जाकर उन्हें दस्तावेज सौंप दिया।
नई दिल्ली में 25 फरवरी को संपन्न हुई विदेश सचिव स्तर की बातचीत के दौरान यह दस्तावेज पाकिस्तानी अधिकारियों को भारत की ओर से सौंपा गया था।
सूत्रों के अनुसार इस दस्तावेज में भारत ने हमले की जांच से संबंधित अतिरिक्त जानकारियां दी हैं। इसमें आतंकियों के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत और कुछ महत्वपूर्ण अधिकारियों की पूछताछ शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications