डूबने से बच्चों की मौत के मामले की जांच शुरू
पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार रात नौ बजे हुआ था। यह इलाका तिमारपुर क्षेत्र में आता है। दिल्ली जल बोर्ड वहां पाइप लाइन बिछा रहा था, जिसके लिए गढ्ढा खोदा गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं।" दिल्ली जल बोर्ड ने भी जांच शुरू करने की बात कही है।
जल बोर्ड के प्रवक्ता संजम चीमा ने कहा, "हमने जांच शुरू कर दी है। जांच दल में बोर्ड के मुख्य इंजीनियर शामिल हैं। जांच दल दो दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंप देगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications