दलित बच्ची की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार जिले के कोतवाली क्षेत्र के कपिलाबाद गांव में शुक्रवार शाम को दलित बलराम की पुत्री से गांव के ही संदीप वर्मा ने कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब बालिका ने शोर मचाना शुरू किया तो संदीप ने गला दबाकर उसे मार डाला और शव को गांव के खेत में छोड़कर फरार हो गया।
पढ़ें- सीतापुर की अन्य खबरें
जिले के पुलिस अधीक्षक बी.बी.सिंह ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि बालिका की हत्या के आरोप में पुलिस ने देर रात संदीप को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में संदीप ने जुर्म स्वीकार कर लिया है।
उधर घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications