सुर्खियां बटोर रहे हैं सब्यसाची के परिधान
शुक्रवार को फैशन शो के दौरान रैंप पर मुखर्जी के परिधानों को पहनकर मॉडल ने कैटवॉक किया। दर्शक दीर्घा में बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और अभिनेता राहुल बोस भी मौजूद थे। सभी ने मुखर्जी के परिधानों की तारीफ की।
इस बार मुखर्जी ने लीक से हटकर पारदर्शी परिधानों को पेश किया है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि अब वह परिधानों को लेकर नए प्रयोगों को अहमियत देने लगे हैं। उन्होंने 70 के दशक के रॉक स्टार लुक से प्रेरणा लेकर कपड़े तैयार किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications