गुजरात में पुलिसकर्मी को गोली लगने की जांच शुरू
अभ्यास के दौरान पुलिस उपायुक्त सुभाष त्रिवेदी ने एटीएस के निरीक्षक शब्बीर अली पर गोली चला दी थी। अभ्यास के दौरान अली आतंकवादी की भूमिका निभा रहा था। गोली लगने से घायल अली का अभी भी सूरत के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
त्रिवेदी ने शुक्रवार को अपना सर्विस रिवाल्वर मामले की जांच कर रहे पुलिस उपायुक्त डी.आर.पटेल को सौंप दिया। इसी रिवाल्वर से गोली चली थी। हथियार को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
गुजरात के गृह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा में मामले की जांच शुरू करने संबंधी घोषणा की थी। उन्होंने इस घटना को 'दुर्घटना' करार दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications