पुणे विस्फोट में कांग्रेस कार्यकर्ता से पूछताछ!
आरिफ पठान ने पत्रकारों से कहा कि बुधवार को उसे ठाणे जिला के कल्याण से उठाया गया और पूछताछ के लिए पुणे ले जाया गया।
उसने बताया, "मुझे शुक्रवार को छोड़ा गया।"
पुलिस ने आरिफ से पूछताछ की बात से इंकार करते हुए कहा कि हो सकता है कि उसे दूसरी जांच एजेंसी ने हिरासत में लिया हो।
पुणे के उप महानिरीक्षक (आतंकवाद निरोधक दस्ता)अरविंद कदम ने बताया, "हमने पूछताछ के लिए किसी आरिफ पठान को गिरफ्तार नहीं किया था। अगर अन्य जांच एजेंसी ने ऐसा किया होगा तो, उसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।"
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख मानिकराव ठाकरे ने आईएएनएस को बताया, "पार्टी के किसी पादाधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। दल के किसी कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस जांच के बारे में मुझे जानकारी नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications