दिल्ली में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि दिन में बादल छाए रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि शाम तक बारिश भी हो सकती है।
शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications