केरल में रैपिड रेल परियोजना पर जल्द शुरू होगा काम
तिरुवनंतपुरम, 6 मार्च (आईएएनएस)। केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने शनिवार को कहा कि राज्य में 50,000 करोड़ रुपये की प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरीडोर परियोजना का काम छह साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
इसाक ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) से प्रारंभिक रपट तैयार करने के लिए कहा गया है।
प्रस्तावित परियोजना से राज्य के उत्तरी हिस्से को दक्षिणी हिस्से से जोड़ा जाएगा और 600 किलोमीटर लंबी दूरी को छह घंटों में तय किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित परियोजना को रेल मंत्रालय के सहयोग से पूरा किया जाएगा। इस कॉरीडोर को मौजूदा रेलवे लाइनों के बगल बनाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications