आरबीआई के दिशानिर्देशों के तहत दिया जाएगा नए बैंकों को लाइसेंस : प्रणब
मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि नए बैंकों को लाइसेंस भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा तय किए गए नियमों और मापदंडों के तहत जारी किया जाएगा।
आरबीआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुखर्जी ने कहा, "हमने आरबीआई को आश्वस्त किया है कि सरकारी उधारी से निजी ऋण पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।" उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के समेकन की प्रक्रिया जारी है।
वित्त मंत्री ने वर्ष 2010-11 के बजट में घोषणा की थी कि आरबीआई निजी कंपनियों को और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को बैंकिंग लाइसेंस जारी करेगा।
ज्ञात हो कि पिछले आठ वर्षो से कोई भी नया बैंक अस्तित्व में नहीं आया है। वास्तव में उदारीकरण के प्रथम चरण के बाद से कोई भी नया भारतीय बैंक स्थापित नहीं हुआ है। आधे दर्जन बैंकों को लाइसेंस उसी दौरान 1993 में जारी किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications