रिश्वत लेते महिला अधिकारी सहित 2 गिरफ्तार
शिमला , 6 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को घूस लेते हुए एक महिला आबकारी कराधान अधिकरी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
उप पुलिस अधीक्षक भुपिंदर सिंह ने बताया, "मंडी शहर में सतर्कता ब्यूरो ने आबकारी कराधान अधिकारी निर्मल कुमारी और उनके सहयोगी नीरज कुमार को शनिवार को रंगे हाथों पकड़ा।"
उन्होंने बताया कि एक व्यापारी से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि सतर्कता ब्यूरो ने वर्ष 2008 के जनवरी से 31 जनवरी 2010 तक भट्राचार के 271 मामले दर्ज किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications