माइक्रोसॉफ्ट उतारेगा सोशल नेटवर्किंग फोन

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रौद्योगिकी ब्लॉग गिज्मोडो ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह फोन जुलाई में अमेरिका की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी वेरिजोन पर विशेष रूप से उपलब्ध होगा।
पढ़ें- इंटरनेट जगत से जुड़ी खबरें
इस फोन को उतारने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों के उपयोग में अधिक सुविधा उपलब्ध कराना है। 'प्योर' और 'पिंक' कोड नाम वाले इन दो फोनों को शार्प कंपनी बनाएगी।
माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने एक नया मोबाइल फोन ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार जारी किया था। इसकी विशेषज्ञों ने काफी प्रशंसा की है। स्मार्टफोन के क्षेत्र में माइक्रोसॉफ्ट की स्थिति एप्पल के आईफोन, ब्लैकबेरी और गूगल के एंड्रॉएड फोन के बाजार में आने से कमजोर हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications