शादी के रियलिटी शो पर प्रतिबंध लगे : महिला आयोग
आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास ने कहा, "शादी के शो पर सख्त प्रतिबंध होना चाहिए। इसके लिए सभी मीडिया घरानों को आगे आना चाहिए।"
गौरतलब है कि अभिनेत्री राखी सावंत की सगाई के रियलिटी शो के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन के शादी का कार्यक्रम 'दुल्हनिया ले जाएंगे' एनडीटीवी इमेजिन पर शनिवार रात में प्रसारित हो रहा है।
इस रियलिटी शो में राहुल को अंतिम दौर में पहुंच चुकी निकुंज मलिक, डिम्पी गांगुली और हरप्रीत छाबरा में एक को अपनी दुल्हन चुनना है।
व्यास ने बताया कि एनसीडब्ल्यू सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से लगातार संपर्क में है।
उन्होंने कहा, "हमने उन्हें इस सिलसिले में पत्र लिखा था, मंत्रालय ने उसका जवाब दिया है। हमें लगता है कि कानून के जरिये इस तरह के शादी वाले शो को रोकना चाहिए"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications