अमेरिका में 18 वर्षो तक बंधक बनी महिला का वीडियो जारी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जैकी डुगर्ड नाम की इस 29 वर्षीय महिला ने अपने वीडियो में कहा, "मैं जैकी हूं। मैं आप लोगों के सहयोग की आभारी हूं। मेरी हालत में सुधार हो रहा है..यह एक लंबा समय रहा लेकिन अब सब कुछ ठीक हो रहा है।"
उस महिला की मां टेरी प्रोबिन भी इस वीडिया में नजर आईं। उन्होंने कहा कि एक गिरजाघर उनके परिवार की मदद कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि फिलिप गैरिडो नाम के एक शख्स और उसकी पत्नी नैंसी ने वर्ष 1991 में जैकी को कथित तौर पर अगवा कर लिया था। इस दौरान जैकी के साथ फिलिप दुष्कर्म भी करता रहा और उसके दो बच्चे भी हुए थे। बीते साल जैकी को मुक्त कराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications