अब एक संत पर महिला के अपहरण का आरोप
पुलिस ने शनिवार को बताया कि अनूप कुमार सहाय उर्फ स्वामी जी के खिलाफ एमबीए स्नातक प्रियंका श्रीवास्तव उर्फ डॉली के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई है।
कविनगर पुलिस थाने के थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा, "प्रियंका 15 फरवरी से अपने सेक्टर-7 स्थित घर से गायब है और उसके परिजनों का आरोप है कि अनूप ने उसका अपहरण कर लिया है। इस मामले में स्वामी का बड़ा भाई आशुतोष सहाय भी शामिल है।"
पुलिस के अनुसार, सहाय लाल बत्ती की कार से चलता है और अपने आपको श्रम मंत्रालय के केंद्रीय सलाहकार समिति का सदस्य बताता है। साथ ही वह सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन वैदिक वांगमय रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन का निदेशक होने का भी दावा करता है।
उसका 'सप्तर्षि फाउंडेशन' नामक एक ट्रस्ट और ऋषिकेश में 'दयानंद आश्रम' भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications