महिला दिवस पर महिला पायलटों को मुंबई-न्यूयॉर्क उड़ान की जिम्मेदारी
एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि फ्लाइट कमांडर कैप्टन रश्मि मिरांडा व कैप्टन सुनीता नरुला और फ्लाइट अफसर कैप्टन स्वाती रावल व कैप्टन नेहा कुलकर्णी बोइंग 777-200 लांग-रेंज विमान का परिचालन करेंगी। बीच में बिना कहीं रुके यह यात्रा 14 घंटे की होगी।
कंपनी के अनुसार, इस अवसर पर कुछ अन्य उड़ानों को भी सिर्फ महिला पायलटों द्वारा परिचालित किया जाएगा।
एयर इंडिया को संचालित करने वाली नेशनल एविएशन कंपनी इंडिया लिमिटेड (एनएसीआईएल) के पास 136 से ज्यादा महिला पायलट हैं जो विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में काम करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications