किशोरी को जिंदा जलाने के मामले में 3 गिरफ्तार
नगर पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार की शाम को कैरोसिन डालकर किशोरी संध्या रिछारिया को जलाने के मामले में चार में से तीन आरोपी हीरालाल, अशोक और दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी रमाकांत फरार हैं।
मालूम हो कि ओरछा रोड थाने के हमा गांव में संध्या (17वर्ष) को गुरुवार की शाम को घर में घुसकर कथित तौर पर चार लोगों ने कैरोसिन डालकर आग लगा दी थी। उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां उसकी देर रात मौत हो गई थी।
पीड़ित किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया था और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना के तीसरे दिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications