संसद की सुरक्षा के लिए फुल-बॉडी स्कैनर लगाने का प्रस्ताव नहीं

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। संसद की सुरक्षा के संबंध में लोकसभा उपाध्यक्ष करिया मुंडा की अध्यक्षता में गठित संयुक्त संसदीय कमेटी ने परिसर में फुल-बॉडी स्कैनर लगाने का प्रस्ताव नहीं दिया है।

संसद के सूत्रों के अनुसार, समिति की अगली बैठक में संसद की सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत पर चर्चा होगी लेकिन फुल-बॉडी स्कैनर लगाए जाने का कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

संसद की सुरक्षा से जुड़े उच्च अधिकारियों ने हालांकि परिसर में फुल-बॉडी स्कैनर और वाहन स्कैनर लगाने का समर्थन किया है ताकि 2001 जैसे हमले को टाला जा सके जिसमें पांच आतंकवादी और नौ सुरक्षाबल मारे गए थे।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, बॉडी स्कैनर और वाहन स्कैनर भारत में निर्मित नहीं होते इसलिए इन्हें पश्चिमी देशों से आयात किया जाना चाहिए।

वर्ष 2001 में संसद पर हुए हमले के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। परिसर में प्रवेश करने वाले आम आदमियों को कई सुरक्षा घेरों से होकर गुजरना पड़ता है।

पश्चिमी देशों के कई हवाई अड्डों पर फुल-बॉडी स्कैनर लगे हुए हैं। इस मशीन की वजह से कई बार विवाद भी हुआ है क्योंकि इसकी जांच में व्यक्ति के शरीर के हर एक हिस्से की छोटी से छोटी जानकारी का विवरण सामने आ जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+