महिला आरक्षण विधेयक में कई अप्रत्याशित वादे शामिल : मीरा कुमार
नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने शनिवार को यहां कहा कि महिला आरक्षण विधेयक में महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए कई अप्रत्याशित वादे शामिल हैं।
'समग्र वृद्धि और ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण' विषय पर आयोजित एक शिखर बैठक में मीरा कुमार ने कहा, "भारत पहला ऐसा देश है, जहां महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया। संसद ने महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके कल्याण और उनकी हिफाजत के लिए कई सारे कानून बनाए हैं।"
मीरा कुमार ने कहा, "महिला आरक्षण विधेयक में महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में कई अप्रत्याशित वादे शामिल हैं।"
देश की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा, "जहां महिलाओं के साथ अत्याचार, दहेज, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और बलात्कार के खिलाफ संसद में कानून पारित किए गए हैं और उन्हें लागू किया जा रहा है, वहीं हिंसा से दीर्घकालिक तौर पर तभी निपटा जा सकता है जब इसके खिलाफ विधायी सुरक्षा सामाजिक चेतना के विकास के साथ लय हो जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications