9/11 के संदिग्धों के लिए सैन्य ट्रिब्यूनल गठित होने की संभावना
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा के कानूनी सलाहकारों ने 9/11 हमले के स्वघोषित सूत्रधार खालिद शेख मुहम्मद और उसके सहयोगियों के खिलाफ सैन्य न्यायाधिकरण में मुकदमा चलाने की सिफारिश करने की तैयारी में हैं।
ओबामा प्रशासन ने यदि इस सिफारिश को स्वीकार कर लिया तो यह 9/11 हमले के 11 संदिग्ध आरोपियों पर न्यूयार्क के एक नागरिक अदालत में मुकदमा चलाने के नवंबर में किए गए वादे का उल्लंघन होगा।
न्यूयार्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग सहित अन्य अधिकारियों ने शहर में मुकदमा चलाए जाने का विरोध किया और रिपब्लिकन पार्टी के लोगों का कहना है कि आरोपियों ने अमेरिका पर हमला किया था और उनको सैन्य हिरासत में ही रहना चाहिए।
व्हाइट हाउस ने कहा कि वह मामले की समीक्षा कर रहा है और अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
अमेरिका की सिविल लिबर्टी यूनियन नागरिक अदालत में मुकदमा चलाने का विकल्प समाप्त करने के खिलाफ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications