ग्वालियर से अपहृत 2 व्यापारी मुक्त
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को वैभव सिंघल और महेश अग्रवाल का राजेंद्र गुर्जर गिरोह ने अपहरण कर लिया था। साथ ही एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। पिछले 18 दिन से दोनों व्यापारी इसी डकैत गिरोह की गिरफ्त में थे।
ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम.एस. वर्मा ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि दोनों व्यापारियों को मुक्त कराने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस के दबाव के चलते ही डकैतों ने दोनों व्यापारियों को मुक्त किया है। वहीं व्यापारी बताते हैं कि डकैत गिरोह के सदस्य नशे में थे उसी का लाभ लेकर वे राजस्थान के जंगल से भाग कर शनिवार को ग्वालियर पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
