पर्यटकों की सुरक्षा के लिए होगी हेल्पलाइन

पश्चिमी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों के एक क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए शैलजा ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए कई उपाय किए जाने की जरूरत है।

मंत्री ने कहा, "मैं यहां उपस्थित प्रतिभागियों से आग्रह करती हूं कि पर्यटकों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं और जब भी वह किसी संकट में फंसे हों तो उन्हें मदद करें। हम एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इसे राज्यों के सहयोग से किया जाएगा।"

सम्मेलन में गोवा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।

विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के मसले पर उन्होंने कहा, "किसी भी अप्रिय घटना की खबर से सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+