भारतीय बच्चे की मौत में पुलिस को अन्य परीक्षणों का इंतजार (लीड-2)

समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' ने जांचकर्ताओं के हवाले से कहा कि इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि बच्चे की मृत्यु प्राकृतिक वजहों से हुई हो और घबराहट में किसी ने शव फेंक दिया हो।

उल्लेखनीय है कि गुरशान का शव उसके घर से 30 किलोमीटर दूर ऑकलैण्ड जंक्शन पर गुरुवार रात को बरामद किया गया था। इससे पहले बच्चे केमाता पिता ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके माता-पिता छुट्टियां बिताने आए थे और वे लालोर इलाके में ठहरे थे।

जांच अधिकारी स्टीव क्लार्क ने शुक्रवार को कहा था कि पोस्टमार्टम किया गया लेकिन इसमें कुछ भी पता नहीं चल पाया। पुलिस ने इस मामले से जुड़े किसी प्रत्यक्षदर्शी से सामने आने की अपील भी की थी।

मेलबर्न में पुलिस ने गुरशान की मां हरप्रीत कौर चन्ना और पिता हरजीत सिंह से शुक्रवार रात पूछताछ की थी। दोनों ने अपने बच्चे की मौत के संदंर्भ में गुरुवार रात भी पुलिस में बयान दर्ज करवाए थे।

हरजीत ने कहा था, "मैं पुस्तकालय में था उसी समय मेरी पत्नी ने फोन पर बताया कि गुरशान गायब हो गया है।"

स्थानीय समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक भारतीय महावाणिज्य दूत अनीता नायर भी इस बच्चे के माता-पिता और रिश्तेदारों से यहां शुक्रवार को मिलीं। फिलहाल शोकाकुल हरप्रीत और हरजीत मेलबर्न के उपनगरीय इलाके थॉक्सटाउन स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां ठहरे हैं।

इस मामले के सामने आने से ठीक पहले बुधवार को आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ नई दिल्ली के दौरे पर थे। स्मिथ ने भारत दौरे पर यह स्वीकार किया कि आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हुए कुछ हमले नस्लीय थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+