भारतीय दूतावास का कोई कर्मचारी वापस नहीं लौटना चाहता : कृष्णा
उन खबरों के बारे में पूछे जाने पर, जिनमें कहा गया है कि आतंकी हमलों के डर से दूतावास के कुछ कर्मचारी भारत लौटना चाहते हैं, कृष्णा ने कहा कि यदि कुछ कर्मचारी अपनी पारिवारिक मजबूरियों के कारण वापस लौटना चाहते हैं तो सरकार उनके बारे में विचार करेगी।
कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा, "कुछ भी हो उन्हें स्थानांतरण पाने का हक है। इसलिए मैं समझता हूं कि प्रत्येक आवेदन के आधार पर, प्रत्येक निवेदन के आधार पर कोई उचित निर्णय लिया जाएगा।"
कृष्णा ने हालांकि जोर देकर कहा कि काबुल से कोई वापस नहीं लौटना चाहता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications