आईआईटी छात्र को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
शिमला, 6 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के एक छात्र को कथित रूप से आईआईटी दिल्ली की एक छात्रा की हत्या करने के मामले में शनिवार को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
शिमला के सहायक पुलिस अधीक्षक आनंद धीमान ने आईएएनएस को बताया, "आईआईटी रुड़की के आर्किटेक्च र तृतीय वर्ष के छात्र गौरव वर्मा को एक स्थानीय अदालत ने शनिवार को प्रगति तिब्बरवाल की हत्या के मामले में 19 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।"
टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की 22 वर्षीय छात्रा प्रगति 26 फरवरी को अपने दोस्त गौरव के साथ शिमला आई थी। अगले दिन वह अपने होटल के एक कमरे में मृत पाई गई और गौरव मौके से नदारद था।
इसके बाद उसे हरियाणा के जगाधरी रेलवे स्टेशन से पिछले रविवार को गिरफ्तार किया गया। गौरव ने कबूल किया कि 26 फरवरी की रात में उसने गुस्से में आकर प्रगति की हत्या कर दी थी।
गौरतलब है कि प्रगति पटना की रहने वाली थी, जबकि गौरव उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के माणिकापुर गांव का है। दोनों के बीच पिछले तीन साल से दोस्ती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications