महिलाओं को सत्ता में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी की जरूरत : अब्दुल्ला
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष अब्दुल्ला ने यहां आयोजित एक पुस्तक विमोचन समारोह के मौके पर संवाददाताओं से कहा, "वास्तविक सत्ता में भागीदारी पाने से लंबे समय से वंचित रही महिलाओं को इस समय सत्ता में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का समय आ गया है।"
अब्दुल्ला, महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर रही राजनीतिक पार्टियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। यह विधेयक आठ मार्च को राज्यसभा में पेश किया जाना है। समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (युनाइटेड) विधेयक का विरोध कर रहे हैं। हालांकि जद (यू) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को खुल कर इस विधेयक के समर्थन में आ गए हैं।
अब्दुल्ला ने कहा, "33 प्रतिशत आरक्षण अच्छी शुरुआत है और मुझे उम्मीद है कि विधेयक पारित हो जाएगा।"
अब्दुल्ला ने कहा, "मुझे भरोसा है कि महिलाओं को वास्तविक सत्ता में धीरे-धीरे 50 प्रतिशत भागीदारी मिल जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications