पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा देगी सरकार : सोनिया
सोनिया गांधी ने मिजोरम की राजधानी आईजोल के बाहरी हिस्से में मुआलपुई में राजीव गांधी स्टेडियम की आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में कहा, "मिजोरम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में खेलों की अपार संभावना है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार यहां प्रतिभाओं के दोहन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।"
गांधी ने कहा, "यदि हमने पूर्वोत्तर में खिलाड़ियों की प्रतिभा को विकसित कर लिया तो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रदर्शन और बेहतर हो जाएगा।"
इस स्टेडियम का निर्माण मिजोरम आर्म्ड पुलिस (एमएपी) की तीसरी बटालियन के मुख्यालय परिसर में किया जाएगा। मिजोरम का यह पहला सर्व सुविधा संपन्न स्टेडियम होगा।
20,000 सीटों वाले इस स्टेडियम का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) कर रहा है। 12वें वित्त आयोग ने 1.32 अरब की इस परियोजना के लिए 25 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications