पाकिस्तान में नेता की गोली मारकर हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकरी रहमतुल्ला के हवाले से बताया कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के खुजदार जिला ईकाई के अध्यक्ष अजीज इमरानी पर हमला उस वक्त हुआ जब वह अपने घर से बाजार जा रहे थे।
अधिकरी ने बताया कि इस हत्या के पीछे क्या वजह थी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने इस मामले में व्यक्तिगत रंजिश की आशंका जाहिर की।
इससे पहले इमरानी के ऊपर बलूचिस्तान के पंजगुर शहर में भी हमला हो चुका है। उस समय वह घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications