वायुसेना अधिकारी की पत्नी, और 2 बेटियों के शव बरामद
वायुसेना के प्रवक्ता रंजीब साहू ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को शमीम अख्तर की 26 वर्षीय पत्नी प्रवीण अख्तर, अपनी दोनों बेटियों पांच वर्षीया समीता और तीन वर्षीया सानिया के साथ फंदे में लटकी पाई गईं।
उन्होंने बताया कि अख्तर जब कार्यालय से घर लौटे तो शवों को लटकते पाया।
पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से आत्महत्या संबधी कोई पत्र नहीं मिला है।
पुलिस उपाधीक्षक (अपराध) विवेक सीएम ने बताया, "शवों को पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications