भाजपा महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने को प्रतिबद्ध : गडकरी

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से विधेयक को समर्थन देने की अपील की क्योंकि कांग्रेस सरकार संसद में अल्पमत में हैं।

सोमवार को राज्यसभा में विधेयक को पेश किया जाएगा।

गडकरी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का विचार सबसे पहले भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की वर्ष 1995 में वडोदरा बैठक में रखा गया था।

पार्टी की कोर समिति की बैठक के बाद जारी एक बयान में गडकरी ने कहा कि महिलाओं को पार्टी संगठन में एक तिहाई आरक्षण उपलब्ध कराने वाली भाजपा पहली पार्टी है।

बयान में कहा गया कि कोर समूह ने सर्वसम्मति से महिला आरक्षण विधेयक को पारित किया जाना सुनिश्चित करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्यसभा के अपने सभी सदस्यों को आठ मार्च 2010 को सदन में उपस्थित रहने का व्हिप जारी किया है।

गडकरी ने कहा कि भाजपा इस बात को लेकर सचेत है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार संसद में अल्पमत में है। भाजपा सभी दलों से इस विधेयक को समर्थन देने की अपील करती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+