उड़ीसा में नक्सली गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 6 मार्च (आईएएनएस)। उड़ीसा के मल्कानगिरी जिले में शनिवार को तलाशी अभियान के दौरान एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने बताया, "हमने तलाशी अभियान के दौरान कालीमेला वनक्षेत्र से देबा पदीयामी नाम के एक नक्सली को गिरफ्तार किया।"
सिंह ने बताया कि पदीयामी नक्सली समूह के बंसाधारा प्रखंड का सदस्य है और वह जिले के पोड़िया इलाके में एक पुलिस थाने को उड़ाने सहित कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications