झारखण्ड ने खनन रायल्टी बढ़ाने की मांग उठाई
रांची, 6 मार्च (आईएएनएस)। झारखण्ड का एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर राज्य को दी जाने वाली खनन रायल्टी बढ़ाने की मांग करेगा।
उप मुख्यमंत्री रघुबर दास ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि झारखण्ड को छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की तुलना में कम रायल्टी मिलती है।
उन्होंने कहा, "अन्य राज्यों की तुलना में झारखण्ड को समान श्रेणी वाले लौह अयस्क के लिए बहुत कम रायल्टी मिलती है। लौह अयस्क के लिए झारखण्ड को प्रति टन 773 रुपये मिलते हैं वहीं छत्तीसगढ़ को 1846 रुपये और उड़ीसा को 1,382 रुपये प्रति टन के हिसाब से मिलता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications