किशोर ने चाची को डायन समझकर मार डाला
पुलिस के अनुसार, यहां से 18 किलोमीटर दूर टेकारी गांव में 14 साल के लोकेश्वर कनौजिया ने अपनी चाची रेवती कनौजिया की धारदार हथियार से उस समय हत्या कर दी जब वह तड़के अपने कमरे में पूजा कर रही थी।
मंदिर हसोद पुलिस थाने के थानाध्यक्ष ओ. पी. शर्मा ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोर को संदेह था कि उसकी चाची जादू-टोना करती है इसी वजह से उसका छोटा भाई लंबी बीमारी का शिकार है।"
महिलाओं को डायन बताकर उनकी प्रताड़ना करने के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार 2005 में जादू-टोना (निवारक) अधिनियम लागू किया था, जिसके तहत दोषी को पांच साल तक की जेल हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications